Mahindra Treo Plus: मात्र 10 पैसे/km का खर्चा 150km की रेंजMahindra Treo Plus: मात्र 10 पैसे/km का खर्चा 150km की रेंज

Mahindra Treo Plus : शहरों में बढ़ते प्रदूषण और पेट्रोल-डीजल की ऊंची कीमतों को देखते हुए इलेक्ट्रिक वाहनों की डिमांड तेजी से बढ़ रही है. इसी को ध्यान में रखते हुए महिंद्रा ट्रियो  प्लस लाया है एक बढ़िया विकल्प ! आइए, इस ब्लॉग में हम आपको महिंद्रा ट्रियो प्लस के बारे में विस्तार से बताते हैं, जिसमें इसकी कीमत, रेंज, परफॉर्मेंस और फाइनेंस ऑप्शन्स जैसी महत्वपूर्ण जानकारियां शामिल हैं.

Mahindra Treo Plus Price in india

महिंद्रा ट्रियो प्लस दो वेरिएंट्स में उपलब्ध है:

  • ट्रियो प्लस – बेस मॉडल: इसकी शुरुआती कीमत लगभग ₹2.07 लाख (एक्स-शोरूम) है.
  • ट्रियो प्लस – एचआरटी: यह टॉप मॉडल है और इसकी एक्स-शोरूम कीमत लगभग ₹2.73 लाख है.

नोट: यह कीमतें आपके शहर और डीलरशिप के हिसाब से थोड़ी बहुत ऊपर-नीचे हो सकती हैं.

Mahindra Treo Plus range ( रेंज )

महिंद्रा दावा करती है कि महिंद्रा ट्रियो प्लस सिंगल चार्ज में लगभग 167 किलोमीटर की रेंज दे सकती है. हालांकि, ये रेंज आदर्श परिस्थितियों में मिलने वाली रेंज है. रियल वर्ल्ड कंडीशंस, जैसे ड्राइविंग पैटर्न, ट्रैफिक, रोड की स्थिति और चढ़ाई आदि के आधार पर ये रेंज कम हो सकती है. फिर भी, 150 किलोमीटर से ज्यादा की रेंज शहर के इस्तेमाल के लिए काफी अच्छी मानी जाती है.

Performance of Mahindra Treo Plus

Mahindra Treo Plus में कंपनी ने 7.37 kWh का पावरफुल लिथियम आयन बैटरी पैक दिया है. ये मोटर 8 किलोवाट की पावर और 42 न्यूटन मीटर का टॉर्क जनरेट करती है. इसका मतलब है कि ये ऑटो रिक्शा शहर की सड़कों पर आसानी से निकल सकता है और थोड़ी बहुत चढ़ाई भी चढ़ सकता है. इसके अलावा, कंपनी का दावा है कि इसकी टॉप स्पीड 55 किलोमीटर प्रति घंटा है.

यह भी जाने – ओला इलेक्ट्रिक स्कूटर। ₹25,000 तक सस्ती Ola Electric Scooter

Mahindra Treo Plus Features

महिंद्रा ट्रियो प्लस को सिर्फ एक इलेक्ट्रिक ऑटो रिक्शा ही नहीं, बल्कि एक आरामदायक सवारी बनाने के लिए कई फीचर्स दिए गए हैं. इनमें से कुछ प्रमुख फीचर्स हैं:

  • डिजिटल स्पीडोमीटर: ड्राइवर को स्पीड और बाकी जरूरी जानकारी मिलती है.
  • विंडस्क्रीन और वाइपर: खराब मौसम में भी ड्राइविंग को आसान बनाता है.
  • हाइड्रोलिक ब्रेक: सुरक्षित और स्मूथ ब्रेकिंग के लिए.
  • 12 इंच के टायर: बेहतर ग्रिप और रोड प्रजेंस के लिए.
  • 12 वोल्ट का चार्जिंग सॉकेट: मोबाइल फोन चार्ज करने के लिए.
  • मेटल बॉडी: मजबूती और टिकाउ के लिए.

यह भी जाने – Hero Surge S32 video: 3 मिनट में ऑटो से बाइक में बदल जाता है

महिंद्रा ट्रियो प्लस के लिए फाइनेंस ऑप्शन

आज के समय में गाड़ियों को फाइनेंस पर खरीदना काफी आम हो गया है. महिंद्रा फाइनेंस सहित कई बैंक और फाइनेंशियल संस्थान महिंद्रा ट्रियो प्लस के लिए लोन की सुविधा देते हैं. आप अपने नजदीकी महिंद्रा डीलरशिप से संपर्क करके फाइनेंस ऑप्शन्स के बारे में विस्तार से जान सकते हैं.

महिंद्रा ट्रियो प्लस – आपके लिए सही चुनाव

!  Join करें हमारा व्हात्सप्प ग्रुप (WhatsApp Group) !