Article 370 release date

NEW FILM ALERT : Article 370 ! 23 फरवरी 2024 को नई फिल्म “आर्टिकल 370” आपके नजदीकी सिनेमाघरों में आ रही है।

आर्टिकल 370 एक हिंदी फिल्म है जो 23 फरवरी 2024 को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। यह फिल्म आर्टिकल 370 को निरस्त करने की कहानी के ऊपर बना है। कहानी एक एक्शन पॉलिटिकल ड्रामा के अंजाद में कश्मीर में आतंकवाद को खत्म करने के बारे में है।
फिल्म का निर्देशन आदित्य सुहास जंभाले ने किया है और इसमें यामी गौतम, प्रिया मणि, अरुण गोविल, वैभव तत्ववादी, स्कंद ठाकुर, अश्विनी कौल, किरण करमरकर और दिव्या सेठ शाह हैं। इसका निर्माण ज्योति देशपांडे, आदित्य धर और लोकेश धर ने किया है।

फिल्म का ट्रैलर 8 फरवरी 2024 को Jio Studio के यू ट्यूब चैनल पर रिलीज हुआ। ट्रैलर आप यहाँ नीचे देख सकते हैं।

यामी गौतम का अंदाज

यह फिल्म अनुच्छेद 370 की पृष्ठभूमि पर आधारित है। यामी गौतम ने फिल्म में एक एनआईए (राष्ट्रीय जांच एजेंसी) एजेंट (NIA Agent) ज़ूनी हक्सर की भूमिका निभाई है। यामी गौतम अपनी बहुमुखी प्रतिभा और विभिन्न प्रकार के किरदारों को चित्रित करने की क्षमता के लिए जानी जाती हैं। उन्होंने एक शिक्षक, एयरफोर्स पायलट, दृष्टिबाधित व्यक्ति और पुलिसकर्मी सहित कई तरह की भूमिकाएँ निभाई हैं। गौतम ने ऐसी भूमिकाएँ भी निभाई हैं जिनमें उन्हें हरियाणवी तौर-तरीके अपनाने या एक ग्रे चरित्र को चित्रित करने की आवश्यकता होती है।

Article 370

टीवी के राम बने – मोदी

टीवी सीरियल रामायण में भगवान राम का किरदार निभाने वाले अरुण गोविल ने फिल्म आर्टिकल 370 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का किरदार निभाया है।मोदी के रूप में गोविल के फोटोज सोशल मीडिया पर जाम के वाइरल हो रहे हैं। गोविल के फैंस उनके मोदी के रूप को काफी पसंद भी कर रहे हैं। उनके इस लुक ने उनके प्रशंसकों को आश्चर्यचकित कर दिया है, जो 23 फरवरी, 20242 को फिल्म के रिलीज होने का बेसब्री से इंतजार कर रहे हैं।

Article 370

रिएक्शन

लोगों को डायरेक्ट आदित्य धर से काफी उम्मीदें हैं। जिस शानदार ढंग से उन्होंने , उरी- द सर्जिकल स्ट्राइक बनाई लोगों ने बहुत पसंद की, उम्मीद है कि यामी गौतम के अभिनय और हमारे कश्मीरी पंडितों को धारा 370 से जुड़ी एक बेहतरीन कृति देखने को मिलेगी। जिस तरह से हमारे भारतवर्ष में चीजें आकार ले रही हैं, उस पर गर्व है। जय हिंद !!!

join करे हमारा व्हात्सप्प ग्रुप