Haldwani Madrasa Demolition: हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र में आज एक घटना ने शहर में बवाल मचा दिया। यह घटना थाना बनभूलपुरा के अंतर्गत मलिक के बगीचे में स्थित एक अवैध मदरसे और नमाज स्थल के तोड़े जाने के सम्बंध में है। नगर निगम की टीम ने इस अवैध ढांचे को ध्वस्त कर दिया।
Haldwani Madrasa Demolition Video
हल्द्वानी के वनभूलपूरा इलाके(रेलवे की जमीन पर अवैध कब्ज़ा) में अवैध मजार पर चला बुलडोजर
— Pyara Uttarakhand (प्यारा उत्तराखण्ड) (@PyaraUKofficial) February 8, 2024
एक्शन के दौरान भारी पत्थरबाजी देखिये#Uttarakhand pic.twitter.com/ahN9bfcMyH
इस कार्रवाई के दौरान नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। लेकिन इस कार्रवाई के दौरान अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों पर पथराव किया। कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हो गए।
Haldwani is burning
हल्द्वानी के बनभूलपुरा में मदरसा तोड़ने गई प्रशासन और पुलिस की टीम पर पथराव, कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल, थाने के बाहर खड़े वाहन आग के हवाले, पुलिसकर्मियों और प्रशासनिक अधिकारियों ने किसी तरह से जान बचाई। बवाल जारी।
— Ajit Singh Rathi (@AjitSinghRathi) February 8, 2024
बनभूलपुरा पहले भी रहा है सुर्ख़ियों में। pic.twitter.com/q0SMFScyMt
गिरफ्तारी जरी
नगर आयुक्त ने बताया कि यह मदरसा और नमाज स्थल पूरी तरह अवैध था। इसे ध्वस्त करने का आदेश किया गया था। कई अराजक तत्वों को चिन्हित कर गिरफ्तारी की जा रही है।