REPUBLIC DAY 2024महिलाओं को रही समर्पित गणतंत्र दिवस।

Republic Day 2024 : महिलाओं को रही समर्पित।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस पर महिलाओं का बोलबाला रहा। आइए समझते हैं कैसे? यहां पर हम सबसे पहले यह देखते हैं कि आज भारत की राष्ट्रपति एक महिला हैं। उन्होंने कर्तव्य पथ पर कल झंडा फहराकर महिला सशक्तिकरण का एक उदाहरण पेश किया है। कल 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर जितनी भी झांकियां निकली थीं, उनमें से अधिकतर महिला सशक्तिकरण पर केंद्रित थी। तो लिए दोस्तों आज इस पोस्ट में हम पढ़ते हैं कि इस 75वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर महिलाओं का क्या योगदान रहा।

परेड में नारी शक्ति।

इस वर्ष गणतंत्र दिवस की जो थीम थी वह थी- “विकसित भारत और भारत देश- लोकतंत्र की मातृका। “मातृका” का मतलब होता है जननी यानी की थीम का जो मतलब था वह था भारत जो है वह लोकतंत्र की जननी है। पिछले 75 सालों में पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी झांकियों में देखेने को मिली। पहली बार तीनों सेनाओं की महिला टुकड़ी ने गणतंत्र दिवस परेड में मार्च किया।

महिला कलाकारों से शुरुआत

इस बार गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत शंख और नगाड़ो से हुई। पहली बार 100 महिला कलाकारों का दस्ता गणतंत्र दिवस परेड की शुरुआत में आया। पिछले वर्ष तक मिलिट्री बैंड से परेड की शुरूआत होती थी पर इस बार  महिला कलाकारों का यह दस्ता  शंख, नगाड़े जैसे भारतीय संगीत वाद्ययंत्र बजाते हुए कर्तव्य पथ से गुजरे। क्या सुंदर दृश्य था। वाह भव्य।

वायुसेना की झांकी में महिला फाइटर पायलट

पहली बार तीनों सेनाओं की एक महिला टुकड़ी ने मार्च तो किया ही साथ ही केंद्रीय सशस्त्र बलों की महिलाकर्मी भी शामिल हुई। इस परेड में 48 महिला अग्निवीरों ने भी हिस्सा लिया। परेड में दो महिला फाइटर पायलटों को भी शामिल किया गया। फ्लाइट लेफ्टिनेंट अनन्या शर्मा और फ्लाइंग ऑफिसर आसमा शेख दोनों सुखोई-30 फाइटर जेट की पायलट हैं ने झांकी में हिस्सा लिया। इसमे C-130J एयरक्राफ्ट दिखाया गया। झांकी में स्वदेशी फाइटर जेट तेजस के साथ ही सुखोई-30 भी दिखे। झांकी में C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को भी दर्शाया गया। जिसके कॉकपिट पर दो महिला पायलट को दिखाया गया । C-295 ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट को हाल ही में वायुसेना में शामिल किया है। इनका निर्माण भारत में भी हो रहा है। स्पेशल गरुड़ कमांडो भी झांकी में दिखें।

48 महिला अग्निवीरों का करतब।

इस परेड की खास बात ये भी रही की 48 महिला अग्निवीरों के समूह ने, करतब दिखाए।

सभी राज्यों की झाकियों में महिलाओं की भागीदारी।

नीचे कुछ फ़ोटोज़ के माध्यम से हम देख सकते हैं की राज्यों के झाकियों में महिलाओं का कितना योगदान रहा।

नोट:- सभी फ़ोटोज़ DD टीवी के लाइव शो के स्क्रीन ग्रैब हैं।