Fighter Movie

Fighter Movie: दीपिका और रितिक की जोड़ी पहली बार आ रही है एक साथ। फाइटर भारत की पहली एरियल एक्शन फिल्म होगी मतलब हवा में एक्शन। यह पहली बार है जब ऋतिक दीपिका के साथ स्क्रीन स्पेस साझा कर रहे हैं। 26 जनवरी, 2024 को रिलीज होने वाली है, यह डेट गणतंत्र दिवस 2024 को ध्यान में रखकर चुना गया है। खबर है की अड्वान्स बुकिंग में ही 1 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं।

Fighter Movie

क्या है कहानी?

टॉप IAF एविएटर/ऑफिसर एक एयर ड्रेगन बनाने के लिए एक साथ आते हैं जो मिलकर अनेवाले खतरे का सामना करते हैं। फाइटर में इनके आंतरिक और बाहरी लड़ाइयों को दिखाया गया है।

फिल्म के बारे में अनकहे किस्से (trivia)

फिल्म का निर्देशन सिद्दार्थ आनंद ने MARFLIX के बैनर तले किया है, जो भारत में एक्शन फिल्म निर्माण के लिए समर्पित एक प्रोडक्शन हाउस है। उन्होंने अपनी पत्नी ममता आनंद के साथ मार्फ्लिक्स को शुरू किया। ऋतिक रोशन ने 10 जनवरी, 2021 को अपने जन्मदिन पर फिल्म की घोषणा की थी। इस फिल्म में वह पहली बार दीपिका पादुकोण के साथ काम करेंगे।

दीपिका और ऋतिक रोशन एकमात्र ऐसे अभिनेता हैं जिनके साथ सिद्धार्थ आनंद ने तीन बार काम किया है। इसके पहले उन्होंने अपने अन्य प्रमुख अभिनेताओं सैफ अली खान और रणबीर कपूर के साथ केवल दो बार काम किया है। बचना ऐ हसीनों (2008) और पठान (2023) के बाद दीपिका पादुकोण और सिद्धार्थ आनंद की यह तीसरी फिल्म फिल्म होगी।

बैन क्यों किया गया

फिल्म ‘फाइटर’ पर कथित तौर पर खाड़ी देशों में प्रतिबंध लगा दिया गया है। यह फिल्म यूएई समेत पूरे विश्व में वैश्विक स्तर पर 25 जनवरी को सिनेमाघरों में रिलीज होगी। निर्माता-फिल्म विशेषज्ञ गिरीश जौहर और ट्रेड एनालिस्ट श्रीधर पिल्लई के मुताबिक, फिल्म को सभी खाड़ी देशों में रिलीज करने से मना कर दिया गया है। हालाँकि, अभी तक, सिर्फ संयुक्त अरब अमीरात ने मना नहीं किया है। प्रतिबंध का कारण अभी तक सामने नहीं आया है। अंदाज लगाया जा रह है की फिल्म में इंडियन एयर फोर्स को कई छुपे हुए operation करते हुए दिखाया गया है जिसमे इन्होंने पड़ोसी दुश्मनों के छक्के छुड़ा दिए।

join करे हमारा व्हात्सप्प ग्रुप