hit and run law

Hit and Run law : राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू के आदेश के बाद, भारतीय न्याय संहिता में बदलाव को लागू किया गया है। इंडियन पीनल कोड (IPC) के कानूनों में जो कुछ बदलाव हुए हैं, उनमे से एक है हिट एण्ड रन का कानून। इसी नए कानून, Hit and Run law के खिलाफ विरोध हो रहा है।

नया कानून कहता है कि अगर किसी सड़क दुर्घटना में किसी की मौत होती है और गाड़ी चालक मौके से भाग जाता है, तो उसे 10 साल की सजा हो सकती है, साथ ही उसे जुर्माना भी देना होगा।

कुछ राज्यों में ट्रक चालकों का इस नए कानून के खिलाफ प्रदर्शन हो रहा है, जिससे कुछ स्थानों पर चक्काजाम और अराजकता की घटनाएं हुई हैं।

क्या होता है ‘हिट एंड रन’? (What is Hit and Run law) :

जब किसी गाड़ी का एक्सीडेंट होता है और उसके बाद ड्राइवर मौके से भाग जाता है, तो उसे ‘हिट एंड रन’ केस कहा जाता है। हिट एंड रन के मामलों में कभी-कभी यह भी हो सकता है कि जिन्हें चोट लगी है, और उन्हें समय पर अस्पताल पहुचाया जाये तो उन्हें बचाया भी जा सकता है।

पुराने कानून के अनुसार, हिट एंड रन केस में दो साल की सजा थी और ड्राइवर को जमानत भी मिल जाती थी।”

क्या कहता है नया नियम? :

यह नया नियम यह कहता है कि यदि गाड़ी चालक को सड़क दुर्घटना की जानकारी होते हुए भी गाड़ी चालक, पुलिस को नहीं बताता और मौके से भाग जाता है, तो उसे 10 साल की जेल और जुर्माना हो सकता है। इस नियम के खिलाफ कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों का प्रदर्शन हो रहा है।

मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, महाराष्ट्र, दिल्ली, हरियाणा, उत्तर प्रदेश, और बिहार जैसे कई राज्यों में ट्रक ड्राइवरों ने हड़ताल की और चक्काजाम किया है। यह विरोध न केवल ट्रक ड्राइवरों का है, बल्कि बस, टैक्सी, और ऑटो चालकों ने भी इसे ठुकराया है।

नए नियम के अनुसार, ये नियम निजी वाहन चालकों पर भी लागू होंगे। वे कह रहे हैं कि नये कानून के प्रावधान कुछ ज्यादा ही कठिन हैं और इसे कम किया जाना चाहिए।

क्यों सख्त किया गया कानून? :

जब हम आंकड़ों पर ध्यान देते हैं | सरकारी आंकड़ों के अनुसार, हर साल हिट एंड रन के कारण 50 हजार लोग जान गंवाते हैं। विरोधी ड्राइवर्स का कहना है कि अगर उन्हें टक्कर के बाद भागना पड़ता है, तो नए कानून के तहत कड़ी सजा हो सकती है, और अगर वे रुकते हैं, तो मौके पर मौजूद भीड़ उन पर हमला कर सकती है।

सड़क दुर्घटना के मामले में अक्सर भीड़ उग्र हो जाती है और गाड़ी चालक पर हमला करती है। यह कई बार हिंसक हो जाता है

राहत मिलेगी या नही :

नए कानून के अनुसार, ड्राइवर्स को कुछ स्थितियों में राहत भी होगी। अगर कोई व्यक्ति गाड़ी से टकराए और उसने सड़क पार करने का तरीका गलत हो या उसने सामने से आकर रुकावट डाली हो, तो ड्राइवर को अधिकतम पांच साल की सजा और जुर्माना भी देना होगा। लेकिन अगर टक्कर गलत ढंग से चलाने की वजह से हुई है, तो ड्राइवर को 10 साल की जेल सजा भी मिल सकती है।

👇👇👇 हमेशा अपडेटेड रहने के लिए join करे हमारा टेलीग्राम चेन्नल 👇👇👇

hit and run law