Indigo Jaipur: 22 जनवरी, 2024 को जयपुर से कोलकाता जा रही इंडिगो एयरलाइंस की फ़्लाइट 6E-784 का इंजन ऊपर 17,000 फ़ीट की ऊंचाई पर अचानक फेल हो गया। विमान में 160 यात्री सवार थें। इंजन फेल होने की खबर सुनते ही सभी 160 यात्रियों की सांसें अटक गईं। पायलट ने सूझबूझ दिखाई और यात्रियों से धैर्य रखने को कहा । पायलट की समझदारी और धैर्य से सभी की जान बच गई। विमान की इमरजेंसी लैंडिंग कराई गई थी। कई न्यूज चैनलों ने इस खबर को प्रमुखता से छापा है।
पूरी जानकारी
22 जनवरी को जयपुर से कोलकाता जाने वाली इंडिगो की फ्लाइट 6E784 उड़ान भरने के 35 मिनिट बाद ही तकनीकी खराबी के कारण जयपुर लौट आई। एयरलाइन के बयान के अनुसार, कुछ तकनीकी खामियों की वजह से पायलट ने अनिवार्य एसओपी का पालन किया और जयपुर लौट आया, इंडिगो ने इस घटना के बाद यात्रियों को हुई असुविधा के लिए खेद भी व्यक्त किया। इसके बाद विमान को मरम्मत के लिए खड़ा कर दिया गया। दो घंटे की देरी से यात्रियों को दूसरे विमान से कोलकाता भेजा गया। इस घटना में शामिल विमान 7.4 साल पुराना एयरबस A320neo है जो VT-ITI (P&W इंजन संचालित) के रूप में पंजीकृत है।
रामलला ने बचा लिया
घटना 22 जनवरी की है, इसको यात्रियों ने भगवान श्रीराम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा से जोड़ कर देखा और कहा की आज तो रामलला ने बचा लिया। एयर लाइन को भी अपना विमान चेक करते रहना चाहिए।
- यह भी जाने – Ram Mandir : मोदी का संबोधन “क्या थीं मुख्य बातें”
join करे हमारा व्हात्सप्प ग्रुप