प्रधानमंत्री मोदी जी ने राम मंदिर उद्घाटन से पहले साझा की भक्तिपूर्ण प्लेलिस्ट

प्रधानमंत्री मोदी : अयोध्या में राम मंदिर के उद्घाटन से पहले एक आध्यात्मिक पहल करते हुए, प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को भगवान राम को समर्पित 62 भक्ति गीतों का एक संग्रह साझा किया

प्लेलिस्ट में भावपूर्ण ‘भजन’ शामिल हैं और इसे प्रधानमंत्री ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट, एक्स, जिसे पहले ट्विटर के नाम से जाना जाता था, पर पोस्ट किया। इस से पहले भी पीएम मोदी ने कई सारे भजन शेयर किए हैं।

इस तरह से बार-बार भजन शेयर करने से यह प्रतीत होता है पीएम मोदी इस समारोह के साथ कितने व्यक्तिगत रूप से जुड़ चुके हैं। प्रधान मंत्री मोदीजी सोशल मीडिया पर नागरिकों के साथ सक्रिय रूप से बातचीत करते रहते हैं, और इस प्लेलिस्ट को साझा करने के बाद नागरिकों से भी इसको शेयर करने का आग्रह किया है।

प्रधान मंत्री ने ट्वीट किया, “पिछले कुछ दिनों में, कई लोग अपने पसंदीदा श्री राम भजन साझा कर रहे हैं। उनमें से कुछ को कवर करने वाली एक प्लेलिस्ट साझा कर रहा हूँ। प्रभु श्री राम की सार्वभौमिक उपस्थिति का अनुभव करें, क्योंकि प्रत्येक भजन भाषा से परे जाकर हम सभी को श्रद्धा में एकजुट करता है।”

नीचे यूट्यूब के उसी प्ले लिस्ट का लिंक दिया है ।

join करे हमारा व्हात्सप्प ग्रुप