राम मंदिर प्राण प्रतिष्ठा में 55 देशो के लगभग 100 प्रमुख लोगो को आमंत्रित किया गया है। विश्व हिन्दू फाउंडेशन के संस्थापक और वैश्विक अध्यक्ष स्वामी विज्ञानानंद ने रविवार को कहा कि 22 जनवरी को अयोध्या में राम मंदिर में समारोह होगा।
राम मंदिर में आमंत्रित किये गये देश
राम मंदिर की प्राण प्रतिष्ठा में आमंत्रित किये गये देशो की सूची नीचे दी गई है :-
अर्जेंटीना, ऑस्ट्रेलिया, बेलारूस, बोत्स्वाना, कनाडा, कोलंबिया, डेनमार्क, डोमिनिका, मिस्त्र, इथोपिया, फिजी, फ़िनलैंड, फ्रांस, जर्मनी ,घाना ,गुयाना, हांगकांग, हंगरी, इंडोनेशिया, आयरलैंड, इटली, जमैका,जापान, केन्या, कोरिया, मलेशिया, मलावी, मॉरीशस, मैक्सिको, म्यांमार, नीदरलैंड, न्यूजीलैंड, नाइजीरिया, नॉर्वे, सिएरा, लियोन, सिंगापुर, दक्षिण-अफ्रीका,स्पेन, श्रीलंका, सूरीनाम, स्वीडन, ताईवान, तंजानिया, थाईलैंड, त्रिनिदाद, टोबेगो, वेस्ट इंडीज़, युगांडा, यूके, यूएसए, वियतनाम और जाम्बिया।
“कोहरे और मौसम की स्थिति के कारण , प्रतिनिधियों से कार्यक्रम से पहले भारत आने का अनुरोध किया गया है, “
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी मंदिर के गर्भगृह के अंदर श्री राम लला की औपचारिक स्थापना की अधयक्षता करेंगे। इससे पहले,पीएम मोदी ने अयोध्या राम मंदिर में प्राण प्रतिष्ठा के पहले 11 दिवसीय विशेष ‘अनुष्ठान ‘ की घोषणा की थी।
22 जनवरी को अभिषेक समारोह के लिए कई उद्योगपतियों, राजनैतिक नेताओ, खिलाड़ियों और मशहूर हस्तियों को आमंत्रित किया गया है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी उस दिन मंदिर में राम लला की मूर्ति की स्थापना में शामिल होंगे।
पीटीआई ने आधिकारिक सूत्रों के हवाले से बताया कि आमंत्रित लोगो में क्रिकेट के दिग्गज सचिन तेंदुलकर और विराट कोहली, बॉलीवुड सुपरस्टार अमिताभ बच्चन और अरबपति उद्योगपति मुकेश अम्बानी और गौतम अडानी शामिल है। विश्व हिन्दू परिषद् के राष्ट्रीय प्रवक्ता विनोद बंसल ने 10 जनवरी को अपने झारखण्ड दौरे के दौरान कहा था कि विदेश से लगभग 100 प्रतिनिधियों सहित लगभग 7000 लोग समारोह में शामिल होंगे।
अयोध्या राम मंदिर के अतिथियों की सूची:
- अध्यक्ष द्रोपदी मुर्मू
- उपाध्यक्ष जगदीप धनखड़
- प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी
- उत्तर प्रदेश के मुखयमंत्री योगी आदित्यनाथ
- उत्तर प्रदेश की राज्यपाल आनंदीबेन पटेल
- श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अध्यक्ष महंत नृत्य गोपाल दास
- आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत
- बीएपीएस स्वामीनारायण संस्था
- लालकृष्ण आडवाणी
- मुरली मनोहर जोशी
- अखिलेश यादव
- मल्लिकार्जुन खड़गे (निमंत्रण अस्वीकृत)
- सोनिया गाँधी (निमंत्रण अस्वीकृत)
- अधीर रंजन चौधरी (निमंत्रण अस्वीकृत)
- मनमोहन सिंह
राम मंदिर उद्घाटन में आमंत्रित किये गये उद्योगपतियों की सूची:
- गौतम अडानी
- रतन टाटा
- मुकेश अम्बानी
- कुमार मगलम बिरला
- एन चंद्रशेखरन
- अनिल अग्रवाल
- एन आर नारायण मूर्ति
फ़िल्मी हस्तियाँ
- मोहनलाल
- रजनीकांत
- अमिताभ बच्चन
- अनुपम खेर
- माधुरी दीक्षित
- चिरंजीवी
- संजय लीला भंसाली
- अक्षय कुमार
- धनुष
- रणदीप हुडा
- रणबीर कपूर
- कंगना रनौत
- ऋषभ शेट्टी
- अजय देवगन
- जैकी श्रॉफ
- टाइगर श्रॉफ
- यश
- प्रभास
- आयुष्मान खुराना
- आलिया भट्ट
- रानी देयोल
राम मंदिर में आमंत्रित किये गये खिलाड़ी
- सचिन तेंदुलकर
- विराट कोहली
- एम एस धोनी
- दीपिका कुमारी
अतिथि सूची में बड़ी संख्या में साधु-संत और कुछ विदेशी आमंत्रित लोग भी शामिल है। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के महासचिव चम्पत राय के अनुसार, एलएडटी और टाटा कंसल्टिंग इंजीनियर के प्रतिनिधि – राम मंदिर के लिए परियोजना प्रबंधन सलाहकार के रूप में काम करने वाली दो कंपनिया भी मंदिर उद्घाटन कार्यक्रम में शामिल होगी।
हमारा व्हात्सप्प ग्रुप