Indigo slap video: यात्री ने इंडिगो के पायलेट मारा को चाटा

Indigo slap video: दो दिन पहले यह घटना हुई है जहां पर इंडिगो हवाई जहाज के पायलट को एक यात्री ने उठकर चाटा मार दिया जिसके बाद बवाल खड़ा हो गया। इस घटना का वीडियो भी अन्य यात्रियों द्वारा बनाया गया जो की अभी बहुत ज्यादा वायरल हो रहा है | इसी के साथ यह घटना ट्विटर पर भी ट्रेंड कर रही है | विडियो में देखा जा सकता है की कैसे यात्री ने पायलट को चाटा मारा है |

Indigo slap video

यह वीडियो अभी काफी शुर्खियो में है | और बहुत लोग इसपर अपनी अलग-अलग राय बता रहे हैं | बड़ा सवाल यह भी उठता है की इस घटना में गलती किसकी है? खैर आप यहाँ पर विडियो देख पाएंगे जिसमे यात्री द्वारा पायलेट को चाटा मारा गया है

किसकी गलती- इंडिगो या यात्री की ?

दरअसल जहाज अपने नियत समय से काफी ज्यादा लेट चल रहा था जिस वजह से जहाज के यात्री काफी गुस्से में थे | इसी बीच जहाज का को पायलेट अनाउन्स्मेन्ट करने आता है और जहाज के और अधिक लेट होने की उद्घोषणा करता है | जिससे एक यात्री काफी दुखी हो जाता है | पीछे से उठ कर जाता है और पायलट पर एक चाटा जड़ देता है | इसमें आपके हिसाब से कौन गतल है | बताते चलें जहाज लगभग 10 घंटे की देरी से चल रहा था और यह घटना दिल्ली-गोवा फ्लाइट (6E-2175) की है।

इंडिगो की गलती ?

इंडिगो के एक और यात्री काफी दुखी दिखे जिसमें उन्होंने इंडिगो के बारे में बताया की जहाज आकर खड़ा है परन्तु उसका स्टाफ ही नही है | और जहाज के लेट होने की कोई भी जानकारी उन्हें नही दी गयी | उन्होंने इंडिगो जहाज को लापरवाह कहा।

यात्री ने एक विडियो बनाकर ये सारी बातें कही हैं | आप विडियो में देख सकते हैं ।

जहाज के लेट पर जो हुआ देख के हैरान

एक और विडिओ आया है जहां- दरसल जब जहाज लेट हुआ तब जहाज के यात्री बाहर निकल कर अपना डिनर वही जहाज के आस पास बैठ कर कर रहे थे, जिसका वीडियो भी वायरल हो रखा है| वहाँ डिनर कर, कुछ यात्री एक तरफ काफी दुखी दिखे तो कुछ इसका आनंद लेते दिखें । आप विडियो में देख सकते हो |

कौन हैं वो यात्री ?

एनडीटीवी की एक रिपोर्ट के अनुसार, 28 वर्षीय इंडिगो यात्री साहिल कटारिया ने पुलिस को बताया कि हनीमून के लिए गोवा जाते समय उसने अपना आपा खो दिया था। 14 जनवरी को उड़ान में 13 घंटे की देरी से परेशान हो उन्होंने सह-कप्तान अनुप कुमार पर हमला कर दिया था। इस घटना के बाद उन्हे दिल्ली पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया और उनकी पत्नी जोकि उनके साथ यात्रा कर रही थीं उन्हे भी उतार दिया गया। इसके बाद इंडिगो ने कहा, “उचित कार्रवाई और नियामक दिशानिर्देशों के अनुसार यात्री को ‘नो-फ्लाई लिस्ट’ में शामिल करने के लिए इस घटना को स्वतंत्र आंतरिक समिति के पास भेजा जा रहा है।”

हमेशा अपडेटेड रहने के लिए join करे हमारा व्हात्सप्प ग्रुप जिसका लिंक आपको नीचे मिलेगा।