Delhi Fire दिल्ली में फैक्ट्री में भीषण आग 11 की मौत 4 गंभीर

Delhi Fire : दिल्ली में भोरगढ़ औद्योगिक क्षेत्र में एक केमिकल फैक्ट्री में लगी भीषण आग ने भयावह हादसा कर दिया। इस दुर्भाग्यपूर्ण घटना में 11 लोगों की जान जलकर निकल गई और 4 अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए।

दिल्ली फायर सर्विसेज के निदेशक, अतुल गर्ग ने बताया कि आग की रिपोर्ट गुरुवार की शाम करीब 5:25 बजे मिली थी। घटना के तत्काल बाद, मौके पर 6 फायर टेंडर तुरंत भेजे गए और 4 घंटे में आग को नियंत्रित किया गया। लेकिन इस समय तक 11 लोगों की मौत हो चुकी थी।

Delhi Fire Video

मृतकों की पहचान अभी तक नहीं हो पाई है। उनमें सभी मजदूर शामिल हैं। जिन गंभीर घायलों को राजा हरिश्चंद्र अस्पताल में भर्ती किया गया है।

आग लगने के पीछे की वजह अभी तक स्पष्ट नहीं हो पाई है। नेशनल डिसास्टर रिस्पांस फोर्स (NDRF) की टीम भी मौके पर मौजूद है और सर्च ऑपरेशन जारी है।

स्थानीय प्रशासन ने घातक हादसे की जांच के लिए जांच कमेटी गठित की है और अधिकारियों ने पीड़ित परिवारों के साथ संवेदना जताई है।

Join करें हमारा व्हात्सप्प ग्रुप