“The Nun II” एक बड़ी हॉलीवुड मूवी है, जो हाल में ही रिलीज हुई है । यह हॉरर फ़िल्म Popular मूवी “The Nun” का सीक्वल है और इसकी डरावनी कहानी ने दर्शकों को अपनी ओर खींचने की कोसिस की है। इसे इंग्लिश, हिंदी, तमिल और तेलुगु में रिलीज किया गया है।
फ़िल्म एक औसत डरावनी फिल्म है, थोड़े बहुत घबराहट भरे पल हैं जो आपको आपकी सीट के किनारे को पकड़ने और जकड़ने के लिए मजबूर कर दें- कहा नहीं जा सकता। फ़िल्म को हिन्दी डबिंग में भी प्रस्तुत किया गया है, जिससे एक बड़े दर्शकों को नन की डरावनी यात्रा का अनुभव करने का मौक़ा मिलता है। हिन्दी बोलचाल फ़िल्म को अधिक प्रामाणिकता देते हैं और भारतीय दर्शकों के लिए यह और भी रोमांचक बनाते हैं।
भारत में रिलीज की तारीख: 7 सितंबर 2023
निर्देशक : माइकल चाव्स
कहानी: अकेला कूपर (इसे कपूर न पढ़ें 😉)
वितरित किया है : वार्नर ब्रदर्स, वार्नर ब्रदर्स पिक्चर्स ने ।
‘नन-2’ की कहानी
1956 में फ्रांस में एक पादरी की हत्या हो जाती है, सिस्टर आइरीन जांच शुरू करती है और उसका एक बार फिर से एक शक्तिशाली बुरी आत्मा से सामना होता है। इसकी कहानी नन -1 को आगे बढाती है।
कास्ट और कैरेक्टर्स
नन-2 में कास्ट में तैसा फ़ार्मिगा जोनास, ब्लोक्वेट स्टॉर्म रीड जैसे दिग्गज अभिनेत्री और अभिनेता हैं, जो अपने किरदारों को जीवंत करने का काम कर रहे हैं। उनका अभिनय दर्शकों को अपनी ओर खींच रहा है और मूवी को और भी दिलचस्प बना रहा है।
नन-2: उम्मीदें और रिव्यू
एक डरावनी फिल्मी चरित्र “वालक” ने “द कॉन्ज्यूरिंग 2” में सबसे पहले अपनी उपस्थिति दर्ज कराई थी। भयावह रूप से धँसी हुई काली आँखों वाली एक डरावनी नन दर्शकों को डराने में सफल भी हुई थी। कोरिन हार्डी द्वारा निर्देशित 2018 में रिलीज हुई “द नन” भूतिया “वालक” पर केंद्रित पहली फिल्म थी जिसने दर्शकों को बहुत ज्यादा डराया। माइकल चावेस द्वारा निर्देशित इसका सीक्वल भी इसी तरह की मिलिजुली प्रतिक्रिया बटोर रही है।
नन-1 में सिस्टर आइरिन ने वालक को पराजित कर नरक भेज दिया था। फिल्म पांच साल बाद शुरू होती है, फ्रांस के एक चर्च के प्रमुख लोग रहस्यमय तरीके से मरने लगते हैं। वेटिकन आइरीन को एक और चमत्कार करने के लिए बुलाता है। यह पता चलता है कि वालक को पराजित नहीं किया गया है और उसने पूरे यूरोप में धार्मिक हस्तियों पर आतंक फैलाना जारी रखा है। सिस्टर आइरीन (ताइसा फार्मिगा) को बुलाया जाता है,। उसकी दोस्ती नन डेबरा (स्टॉर्म रीड द्वारा अभिनीत) से होती है। आइरीन और डेबरा उस फ्रांसीसी बोर्डिंग स्कूल की खतरनाक यात्रा पर निकलते हैं। उनका मिशन: है – वालक के भयावह इरादों को उजागर करना और उसे वापस नरक की गहराई में भेजने का रास्ता खोजना।
नन-2 से दर्शकों की उम्मीदें भी बढ़ गई हैं। वे इस मूवी से वो सारी बातें उम्मीद कर रहे हैं जो एक अच्छी हॉरर, थ्रिलर और सस्पेंस मूवी से जुड़ी होती हैं। अभी आप उसे अपने नजदीकी पसंदीदा थिएटर में देख सकते हैं। बाद में यह डिजिटल स्ट्रीमिंग प्लेटफ़ॉर्म्स पर भी देख सकते हैं।
अंत में
अभी के लिए ‘नन-2’ मूवी के बारे में हमारी तरफ से यही जानकारी है। जब हमें अधिक जानकारी मिलेगी, तो हम आपको इसके बारे में अपडेट करेंगे। तब तक, आप इस मूवी के आने प्रतिक्रियाओं से जुड़ी ताज़ा खबरों का इंतजार कर सकते हैं और अपनी उम्मीदों को बनाए रख सकते हैं।
