KFC in Ayodhya: यूपी सरकार की यह शर्त सुनकर हुआ खुश, KFC को मिलेगी अनुमति
अयोध्या, भारतीय सांस्कृतिक धरोहर का केंद्र, अब एक नया रंग लेने को तैयार है। इस पवित्र शहर में अब KFC का आउटलेट खुलने वाला है। रामनवमी तक, इस नए आउटलेट की शुरुआत होने की संभावना है, जो अयोध्या-लखनऊ हाईवे पर स्थित होगा।
यूपी सरकार की शर्त – शाकाहारी KFC
यह नई खबर लोगों के बीच काफी चर्चा का विषय बन रही है। यूपी सरकार के एक अधिकारी ने बताया कि KFC को अयोध्या में अपना स्टोर खोलने की अनुमति तभी मिलेगी, जब वह केवल शाकाहारी चीजें बेचेगा। अन्यथा, उसे यहाँ स्थान नहीं मिलेगा।अब बताइए जिसके नाम में ही chiken है, वो भी शाकाहारी भोजन बेचेगा।
प्रमुख आकर्षण
रामलला के प्राण प्रतिष्ठा के बाद से ही अयोध्या एक महत्वपूर्ण पर्यटक स्थल बन चुका है। हर साल रामनवमी के अवसर पर यहाँ लाखों लोग आते हैं। इस बारहमासी कर्मभूमि के पर्यटकों को अब उनके मनपसंद का भोजन मिलेगा, जो की KFC के साथ होगा।
लोकल और ग्लोबल फूड का मिलाजुला मेन्यू
अयोध्या में अब न केवल ग्लोबल फूड चेन, बल्कि लोकल खाने को भी प्रोत्साहित किया जा रहा है। यहाँ कुछ फास्ट फूड रेस्टोरेंट्स अपने खास रेसिपी के साथ मुनाफा कमा रहे हैं।
अयोध्या बदल रहा है और इस बदलाव का हिस्सा अब KFC भी बन रहा है। रामनवमी के अवसर पर अयोध्या की रवानी होने जा रही है, जिसमें खासतौर पर KFC का आगमन एक महत्वपूर्ण कदम है।