Harda Blast: मृतक पीड़ित परिवार को 2 लाख तथा घायलों को 50 हजार के मुआवजे का ऐलान

Harda Blast : मध्य प्रदेश के हरदा जिले में आज ६ फरवरी २०२४ को हुए विस्फोट और अग्निकांड ने पूरे देश को झकझोर कर रख दिया है। खबरों के अनुसार इस हादसे में अब तक 11 लोगों की जान चली गई है, और 200 से अधिक लोग घायल हो गए हैं।

पीड़ित परिवारों के दुख को महसूस किया

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे के पीड़ित परिवारों के दुख को महसूस किया है और उनके लिए मुआवजे की घोषणा की है। उन्होंने सोशल मीडिया के माध्यम से एक संवेदना संदेश जारी किया, जिसमें उन्होंने पीड़ित परिजनों के प्रति अपना दुख व्यक्त किया। उन्होंने घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की और स्थानीय प्रशासन की मदद का भी आश्वासन दिया।

मुआवजे की घोषणा अपने सोशल मीडिया पर शेयर की

प्रधानमंत्री मोदी कि घोषणा

मोदी ने घायलों और मृतकों के परिवारों को आर्थिक सहायता प्रदान करने की घोषणा की है। प्रत्येक मृतक के परिजनों को प्रधानमंत्री राष्ट्रीय राहत कोष से दो-दो लाख रुपये और घायलों को पचास-पचास हजार रुपये दिए जाएंगे।

जांच समिति की गठन

इस हादसे की जांच के लिए भी कार्यवाही की जा रही है। मध्य प्रदेश सरकार ने एक छह सदस्यीय जांच समिति की गठन की है, जिसका उद्देश्य हादसे की वास्तविकता का पता लगाना है और इसके पीछे वजह को समझना है।

इस प्रकार, प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की यह घोषणा मृतक पीड़ित परिवारों के लिए एक बड़ी राहत है, जो इस दुखद घटना के चलते आज दुखी हैं। उनके इस कठिन समय में साथ होना और सहायता प्रदान करना राष्ट्र की एकता और सहयोग की मिसाल स्थापित करेगा।

join करे हमारा व्हात्सप्प ग्रुप