Nishikant Dubey: झारखंड में राहुल गांधी की भारत जोड़ो न्याय यात्रा के दौरान निशिकांत दुबे ने कहा यात्रा में लोगो कि संख्या में कमी आ रही है | जो कांग्रेस समर्थको को सही नही लगा और ट्विटर पर ले लिया बदला #देख_रहे_हो_निशिकांत ट्रेंड करा कर |
दरअसल शुक्रवार को राहुल गांधी ने अपनी भारत जोड़ो न्याय यात्रा लेकर झारखंड में प्रवेश किया। इस मौके पर भारतीय जनता पार्टी (BJP) के सांसद निशिकांत दुबे ने राहुल गांधी को निशाना बनाते हुए उनकी यात्रा को लेकर तीखे टिप्पणियाँ की हैं।
निशिकांत दुबे ने कहा
राहुल गांधी दो दिनों के लिए गोड्डा लोकसभा क्षेत्र में हैं, जहां उन्हें बाबा वैद्यनाथ मंदिर का दर्शन करने का कार्यक्रम है। उन्होंने पूजारियों से कहा कि वे राहुल गांधी का स्वागत करें और उन्हें बाबा की चांदी की प्रतिकृति दें, और उनसे हिंदुत्व की रक्षा करने और राम मंदिर के दर्शन करने की सुझाव दी।
निशिकांत दुबे ने कहा, “अगर राहुल गांधी बाबा के दर्शन करने आए हैं, तो वे पूरे मन से करें। धर्मनिरपेक्षता के नाम पर वे मुस्लिम तुष्टीकरण कर रहे हैं और मुस्लिमों को बढ़ाने-चढ़ाने की बात कर रहे हैं।”
निशिकांत दुबे विडियो
बांग्लादेशी घुसपैठि – Nishikant Dubey
इसके साथ ही, निशिकांत दुबे ने बांग्लादेशी घुसपैठियों के बारे में भी चिंता जताई। उन्होंने कहा कि ये क्षेत्र बांग्लादेशी घुसपैठियों का केंद्र है, और इससे हमारी डेमोग्राफी में बदलाव हो रहा है। उनके अनुसार, आदिवासियों की संख्या घट रही है और इससे हिंदुओं को नुकसान हो रहा है। उन्होंने कहा कि राहुल गांधी को हिंदुओं की रक्षा के लिए कदम उठाना चाहिए, अन्यथा उनकी यात्रा का कोई मतलब नहीं होगा।
join करे हमारा व्हात्सप्प ग्रुप